Skip to main content

आँखों की रौशनी तेज करने के लिए आयुर्वेदिक तरीके अपनाए

आँखें, जो हमारे जीवन में दुनिया का हर एक रंग भरती है इस लिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी है। आजकल हम देखते है की छोटी उम्र से ही बच्चों में आँखों की कमजोरी देखने मिलती है। उसकी सबसे बड़ी वजह है हमारा स्क्रीन टाइम का बढ़ना। आजकाल बच्चे और युवाओं में फोन का ज्यादा इस्तेमाल देखा जाता है और हाल ही में कोविड के बाद वर्क फ्रॉम होम के कारण लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने से आँखें कमजोर हो रही है। इसके अलावा जीवनशैली में परिवर्तन, हमारे खानें में पोषक तत्वों की कमी और आनुवांशिक कारणों से भी आँखें कमजोर हो जाती है। अब सवाल यह है की हम कैसे जान सकते है की हमारी आँखें कमजोर हो रही है और आँखों की रौशनी को तेज करने के उपाय क्या है ? 

आँखों की रोशनी कम होने के लक्षण

  • आँखों में दर्द होना और पानी निकलना
  • दूर की चीज़े धुंधली दिखाई देना
  • पढ़ने में दिक्कत होना
  • कलर – कंट्रास्ट का अंतर समझ न आना
  • सिरदर्द होना
  • आँखें लाल होना
  • किसी भी चीज पर ध्यान केन्द्रित न कर पाना
  • ज्यादा रोशनी होने पर रंग बिरंगी रोशनी दिखाई देन

आँखों की रोशनी तेज करने के कुछ उपाय

अगर आप ऊपर के किसी लक्षणों का सामना कर रहे है तो यह बेहद जरूरी है की आप आपनी आँखों का ख़ास ख्याल रखें, नीचे लिखें हुए उपायों को अपनाएं और अपने डॉक्टर का संपर्क जरूर करें। 

  • कम से कम दो बार आँखों को ठंडे पानी से धोएं
  • पढ़ते समय रोशनी का ध्यान अवश्य रखें क्योंकि कम रोशनी में पढ़ने से आँखें ख़राब होती है।
  • लंबे समय तक कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन पर काम न करें। थोड़े थोड़े अंतराल पर आँखें बंध करके उसे आराम दें।
  • धूल, प्रदूषण, तेज धूप और सूरज की यूवी किरणों से आँखों को बेहद नुकसान होता है, इसलिए जब भी बाहर निकलें अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मों का प्रयोग करें।
  • खाने में विटामिन ए, सी और ओमेगा – 3 फैटी एसिड समेत पोषण युक्त आहार खाईए।

इसके अलावा भी आर्युवेद में कुछ खास नुस़्खें है जिससे आप अपनी आँखों की रोशनी तेज कर सकते है ।

Best Naturopathy Centres In India

आँखों को तेज करने वाले आर्युवेदिक नुस्खे

  • आंवले का रस

सर्दियों में मिलने वाला आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके प्रतिदिन सेवन करने से आँखें तेज होती है और रेटिना अच्छे से काम करती है । इसलिए आप को हर रोज़ सुबह आंवले का रस पीना चाहिए।

 

  • गाय का धी 

अगर आपको लगता है कि आपकी आँखें कमजोर हो रही है और आप घरेलू नुस्खे अपनाने के बारे में सोच रहे हो तो गाय का घी अक्सीर इलाज है। गाय का घी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसलिए हर रोज़ आपको अपनी आँखों पर घी से हल्की मालिश करनी चाहिए।

 

  • भिगोए हुए बादाम

रात भर पानी में भिगो कर रखे हुए बादाम स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक है ही पर आँखों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस लिए अगर आप अपनी आँखों को स्वस्थ रखना चाहते है तो रात को भिगोए हुए बादाम को सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पी जाएं। इस के साथ अगर आप किशमिश और अंजीर भी भीगोकर खाइए क्योंकि वह आंखो की रोशनी तेज करने वाले खाद्यपदार्थ माने जाते है।

इसके अलावा सौंफ और मिश्री हमारे शरीर के लिए बेहद ठंडी होती है इसलिए अगर आप बादाम के साथ सौंफ और मिश्री को मिलाकर उसका पाउडर बना लें और उसे हर रोज़ रात को गरम दूध में मिलाकर पीएंगे तो आँखों की रोशनी तेज करने में मदद मिलेगी।

   

  • सौंफ

सौंफ हमारे शरीर को ठंडक तो देती ही है, साथ ही उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी आँखों की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करते है। इस लिए आप सौंफ का शरबत पी सकते है या फिर दूध में एक चम्मच सौंफ पाउडर मिलाकर पीने से आँखों को काफी फायदा होता है।

   

  • नियमित व्यायाम करें

जैसे विविध शारीरिक व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वैसे ही आँखों के कुछ व्यायाम है जिससे करने से आँखें ज्यादा लचीली बनती है और उनमें रक्तप्रवाह बढ़ता है। जिसके कारण आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इस लिए दिन में दो बार आँखों का व्यायाम करें। जिसमें अपनी आँखों को बंद करें फिर आँखों को क्लाकवाइज और एन्टीक्लोकवाइज धुमाएं। उसके बाद आँखों को थोड़ा आराम दें और फिर थोड़ी देर आँखें खोले और बंद करें क्योंकि इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा।

 

  • त्रिफला

आँखों की रोशनी बढ़ाने का आर्युवेद में एक सटीक इलाज है, “त्रिफला”। त्रिफला का नियमित सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही पर सबसे ज़्यादा वो हमारी आँखों के लिए फायदेमंद है। हर रोज़ सुबह दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से हमारी आँखें स्वस्थ रहती है साथ ही आँखों की रोशनी और तेज होती है।

 

  • गुलाब जल

गुलाब जल हमारी आँखों को ठंडा रखता है और आँखों को स्वस्थ रखने का बेहद अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। कोटन को गुलाब जल में भिगों कर आँख पर रखने से आँखों में ठंडक रहती है साथ ही अगर आप गुलाब जलनी कुछ बूंदे आँखों में डालते है तो आँखों का कचरा तो साफ हो जाता है साथ ही आँखों की रोशनी भी तेज होती है।

 

उपसंहार

निंबा नेचर क्योर विलेज, जहॉं आँखों की रोशनी तेज करने के लिए कई होलिस्टिक थेरेपीझ और नेचरोपेथी ट्रीटमेन्ट उपलब्ध हो। हमारें यहॉं कई अनुभवी एक्सपर्ट्स है जो आपको आँखों की रोशनी तेज करने के कई बेहतर उपाय बता सकते है। तो अगर आप आँखों के साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते है तो आप निंबा नेचर क्योर विलेज में आएं। जहॉं प्रकृति की गोद में आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपको कई शारीरिक तकलीफों से भी मुक्ति मिलेगी ।

Read More:- आँखों की रौशनी तेज करने के लिए आयुर्वेदिक तरीके अपनाए

Comments

Popular posts from this blog

SHIRODHARA TREATMENT

Ayurveda has grown in popularity in the past decades. An Indian technique of healing, Ayurveda has been known to be practised by great sages, rishis and gurus. Though it has been around for centuries, more and more people across the globe are beginning to believe in the power of ayurvedic treatments. There are various treatments and practices under Ayurveda which have become extremely popular, not just for treatments of ailments but also for relaxation and stress relief. One such treatment is Shirodhara treatment. Shirodhara comes from two Sanskrit words. Shiro means ‘head’ and Dhara means ‘flow’. Shirodhara treatment is an ayurvedic form of healing in which a person pours a liquid over your forehead. The liquid can be oil, milk or water and is then followed by a body or scalp massage. Shirodhara treatment is popular for the various benefits it can provide. Consider Shirodhara as a form of the spa. Wouldn’t you want to rejuvenate after a hectic week at work? Well, Shirodhara can be yo...

Meditation And Mental Health

Since ages, meditation has been a very useful practice to solve many problems and illnesses. Meditation is essentially the habitual process of slowly training your mind to redirect your thoughts on to something better and meaningful, and hence focus on the positive things in life. Lately, meditation has become quite popular in the Western world because of its immense health benefits. In essence, meditation, more specifically mindful meditation teaches people to focus on their own breath and pay close attention to what is happening, moment by moment. While meditation has been practiced by people around the world for years, recently many people have resorted towards it since several studies indicate that meditation is linked with reduction in stress and anxiety. People who meditate regularly are calmer and are able to deal with situations a lot better than people who don’t. It has a great impact on the mental health of people and it makes one feel much better about their own self. The be...